अधीर रंजन चौधरी ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया अधीर रंजन ने कहा कि अगर उद्योगपति कांग्रेस को पैसों से भरा बैग भेजेंगे तो, पार्टी उनके खिलाफ चुप हो जाएगी
?ref_src=twsrc%5Etfw">May 12, 2024
अधीर रंजन ने सफाई पेश करते हुए कहा, "पहले उन्हें (अदाणी,अंबानी) पैसे भेजने दीजिए, फिर कांग्रेस तय करेगी (चुप रहना है या नहीं)
कांग्रेस नेता और बहरामपुर के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि कांग्रेस ने देश के मशहूर उद्योगपतियों के खिलाफ बदनाम करने का अभियान क्यों चलाया। कांग्रेस नेता ने बताया कि पार्टी ने उद्योगपतियों के खिलाफ यह अभियान इसलिए चलाया, क्योंकि उन्होंने (उद्योगपतियों) देश की सबसे पुरानी पार्टी को पैसे नहीं भेजे। मीडिया को एक साक्षात्कार देते हुए अधीर रंजन ने कहा कि अगर उद्योगपति कांग्रेस को पैसों से भरा बैग भेजेंगे तो, पार्टी उनके खिलाफ चुप हो जाएगी
तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर उद्योगपतियों के खिलाफ चुप्पी साधने को लेकर सवाल किया था। उन्होंने कहा था, "अदाणी और अंबानी से कांग्रेस ने कितना काला धन लिया?" पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "अगर यह आता, तो बहुत अच्छा होता। मुझे बहुत ज्यादा की जरूरत है। मैं एक बीपीएल सांसद हूं और मुझे पैसों की बहुत जरूरत है।"
अधीर रंजन ने आगे कहा, "एक बीपीएल सांसद होने के नाते मेरे पास चुनाव में लड़ने के लिए पैसे नहीं है। अगर अदाणी एक बोरी पैसा भेज दे, तो मेरे लिए काफी होगा। उन्होंने दावा किया कि वह एक बीपीएल सांसद है, क्योंकि उन्हें दान में एक पैसा भी नहीं मिल रहा है।"
जब कांग्रेस नेता से उद्योगपतियों के खिलाफ बदनामी का अभियान शुरू करने और पैसे की मांग करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "हां हमने ऐसा किया, क्योंकि वे हमें पैसे नहीं दे रहे हैं। अगर वे ऐसा करते तो हम उनके खिलाफ चुप रहते।" अपने इस बयान के तुरंत बाद अधीर रंजन ने सफाई पेश करते हुए कहा, "पहले उन्हें (अदाणी,अंबानी) पैसे भेजने दीजिए, फिर कांग्रेस तय करेगी (चुप रहना है या नहीं)।"
ईडी-सीबीआई की जांच को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अधीर रंजन ने कहा, "किसे फर्क पड़ता है? ईडी मूर्ख है। वे पीएम मोदी की दिशा में दौड़ रहे हैं।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी घेरा। उन्होंने ममता पर भाजपा के लिए एक बी टीम के तौर पर काम करने का आरोप लगाया है। बहरामपुर के उम्मीदवार ने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा के लिए बी टीम के रूप में काम कर रही है, जिससे कि वह यह सीट न जीत पाए।