સમાચાર સારાંશ: सर्टिफिकेट में एक QR कोड दिया गया है। क्यूआर कोड स्कैन करने पर संबंधित मिठाई विक्रेता की सारी जानकारी सामने आ जाती है।
मंदिर में शुद्ध एवं सात्विक प्रसाद वितरित करने तथा मिलावटी प्रसाद वितरण को रोकने के लिए ओम प्रतिष्ठान द्वारा प्रसाद शुद्धि आंदोलन चलाया गया। शुक्रवार, 14 जून को नासिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में ९ स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के कार्याध्यक्ष रणजीत सावरकर और डॉ. महंत आचार्य पीठाधीश्वर अनिकेत शास्त्री महाराज के नेतृत्व में इस प्रसाद शुद्धि आंदोलन के माध्यम से मंदिर क्षेत्र के चुनिंदा प्रसाद विक्रेताओं को 'ओम प्रमाणपत्र' दिया गया।
🚫 End Halal Start Om Certificate ! 🕉
— HinduJagrutiOrg (@HinduJagrutiOrg) June 14, 2024
The #Om_Certificate_For_Hindus will be awarded only after confirming that Prasad is free from adulterated and religiously prohibited substances.
Dr. Aniket Shastri Maharaj has launched this initiative, starting today in Traymakeshwar… pic.twitter.com/aP9m14QOHq

संगठनों के नेता बड़ी संख्या में थे उपस्थित
इस प्रसाद शुद्धि आंदोलन को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि, संत, महंत, अखाड़ा प्रमुख, पुरोहित संघ के अध्यक्ष आदि मौजूद थे। इस मौके पर सबसे पहले त्र्यंबकेश्वर मंदिर में ‘ओम प्रमाणपत्र' की विधिवत पूजा की गई। उसके बाद मंदिर के गर्भगृह में सामूहिक आरती की गई। मंदिर में श्री त्र्यंबकेश्वर का आशीर्वाद लेने के बाद ढोल-नगाड़ों की ध्वनि के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने प्रमाणपत्र का अनावरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में चयनित प्रसाद विक्रेताओं को 'ओम प्रमाणपत्र' वितरित किया गया।
'ओम प्रमाणपत्र' क्या है?
'ओम प्रमाणपत्र' प्रसाद शुद्धि आंदोलन के अंतर्गत बनाया गया है। इस सर्टिफिकेट में एक QR कोड दिया गया है। क्यूआर कोड स्कैन करने पर संबंधित मिठाई विक्रेता की सारी जानकारी सामने आ जाती है। इसलिए कोई भी इस सर्टिफिकेट का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। इस सर्टिफिकेट से हमें यह जानकारी आसानी से मिल जाएगी कि हम किससे प्रसाद खरीद रहे हैं।
Adulteration of Prasad outside d temple by heretics has been revealed,e.g. fake ghee wid cow fat. To srop it &preserve d sanctity of Hindus, distribution of Om Certificate is started frm Trimbakeshwar
તમને આ પણ ગમશે:


તમને આ પણ ગમશે:



