હોમ બ્રેકિંગ ન્યૂઝ हिंदी समाचार ભારત ગુજરાત ચુંટણી ૨૦૨૪ દુનિયા રાજનૈતિક સામાજીક સિનેમા, TV અને OTT ઇવેન્ટ્સ સોશિયલ મીડીયા કલા અને સંસ્કૃતિ રંગોના તરંગો ધર્મ રમત-ગમત વેપાર ટેકનોલોજી ઇતિહાસ વાઇલ્ડલાઈફ લાઈફ સ્ટાઈલ રસોઈ-વાનગી વિશેષ વાંચન સપર્ક અમારા વિષે
બ્રેકિંગ ન્યૂઝ, हिंदी समाचार, રાજનૈતિક

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। हरियाणा में बाजी पलटती दिख रही है। कुछ देर पहले तक हरियाणा में कांग्रेस आगे थी, अब भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया

Posted 1 year ago with 30 views

Story by Team Samachar Sathe | 3 mins read

સમાચાર સારાંશ: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। हरियाणा में बाजी पलटती दिख रही है। कुछ देर पहले तक हरियाणा में कांग्रेस आगे थी, अब भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया
1/1

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। हरियाणा में बाजी पलटती दिख रही है। कुछ देर पहले तक हरियाणा में कांग्रेस आगे थी, अब भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में बाजी पलटती दिख रही है। कुछ देर पहले तक हरियाणा में कांग्रेस आगे थी, अब भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं हरियाणा में सिर्फ एक फेज यानी 5 अक्तूबर को मतदान हुआ था।

Assembly Election Results 2024: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'मेरा मानना है कि कोई भी निष्कर्ष निकालने के लिए हमें अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करनी चाहिए लेकिन अभी जो रुझान आ रहे हैं वह एक सकारात्मक दिशा की ओर इशारा कर रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह रुझान भाजपा के पक्ष में एक निर्णायक जनादेश में बदलेंगे। जम्मू-कश्मीर में हम सकते हैं कि लोकतंत्र का पर्व बड़े उत्साह और व्यवस्था के साथ मनाया गया है, जनता निर्णायक और ऐतिहासिक जनादेश देगी और भाजपा अब तक का अपना सबसे शानदार प्रदर्शन करेगी।

Election Results Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर की उधमपुर पूर्व सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन खजूरिया आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के रणबीर सिंह पठानिया करीब चार हजार वोटों से पिछड़े हुए हैं। हरियाणा की कैथल से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने कहा, 'अभी हम 2 राउंड देखने के बाद कुछ नहीं कह सकते, 1-2 घंटे में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। तीसरे राउंड में हम 2600 वोटों से आगे चल रहे हैं और ये अंतर और बढ़ेगा। 

कांग्रेस की सरकार बहुत बड़े बहुमत से आ रही है।'गढ़ी सांपला सीट से पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा करीब 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार मंजू दूसरे स्थान पर हैं। गोहाना सीट से भाजपा के अरविंद कुमार शर्मा ने बढ़त बनाई हुई है और कांग्रेस के जगबीर सिंह मलिक दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। 

advertisement

Comment:

+ Write Comment
advertisement

તમને આ પણ ગમશે:

સિનેમા-TV અને OTT

ગુજરાતી ફિલ્મ રીવ્યુ: 'કારખાનું' જે હોરર અને કોમેડીનું અનોખું મિશ્રણ છે અને ગુજરાતી સિનેમાની ક્રિએટીવીટી, વિવિધતા અને સમૃદ્ધિને દર્શાવે છે

બ્રેકિંગ ન્યૂઝ, ગુજરાત

સુરતમાં બે ઈંચ વરસાદમાં શહેર જળમગ્ન , પ્રી-મોન્સૂનની કામગીરી પર ઉઠ્યા સવાલ ,આખરે શા માટે તંત્ર દ્વારા સરખી કામગીરી કરવામાં નથી આવતી?

ગુજરાત, સામાજીક, કલા અને સંસ્કૃતિ

કલાતીર્થનો ભગીરથ પ્રયાસ: સંખેડાની કાષ્ઠકલા-કસબ અને લાખકામ ઉદ્યોગનું અનન્ય દસ્તાવેજીકરણ સાથે અભૂતપૂર્વ ગ્રંથ.

બ્રેકિંગ ન્યૂઝ, ભારત

સોનમ વાંગચુકની હડતાળ ચાલુ રહેશે: સારવાર અંગે તેમની પત્ની ગીતાંજલિને સફદરજંગ હોસ્પિટલ પર ભરોસો નથી.