સમાચાર સારાંશ: राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के कारण नोएडा के सेक्टर 58 में एक इमारत की मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग गिर गई जिससे कई कारों को नुकसान पहुंचा।
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को तेज आंधी और बारिश देखी गई। धूल भरी आंधी चलने से लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर पैदल व दो पहिया चालकों को इससे काफी परेशानी हुई।
पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को तेज आंधी और बारिश देखी गई। धूल भरी आंधी चलने से लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर पैदल व दो पहिया चालकों को इससे काफी परेशानी हुई। कई जगह पेड़ उखड़कर गिर पड़े, जिससे लंबा जाम लग गया। तूफान के चलते पेड़ उखड़ने से छह लोग घायल हो गए और दो की मौत हो गई। कई जगहों पर इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे 17 घायल हो गए।
તમને આ પણ ગમશે:


તમને આ પણ ગમશે:



