હોમ બ્રેકિંગ ન્યૂઝ हिंदी समाचार ભારત ગુજરાત ચુંટણી ૨૦૨૪ દુનિયા રાજનૈતિક સામાજીક સિનેમા, TV અને OTT ઇવેન્ટ્સ સોશિયલ મીડીયા કલા અને સંસ્કૃતિ રંગોના તરંગો ધર્મ રમત-ગમત વેપાર ટેકનોલોજી ઇતિહાસ વાઇલ્ડલાઈફ લાઈફ સ્ટાઈલ રસોઈ-વાનગી વિશેષ વાંચન સપર્ક અમારા વિષે
ભારત, ચુંટણી ૨૦૨૪

प्रियंका गांधी ने भाजपा और मोदी सरकार पर तीखे प्रहार किए।

Posted 2 years ago with 20 views

Story by Team Samachar Sathe | 6 mins read

સમાચાર સારાંશ: 45 सालों में इतनी बेरोजगारी नहीं रही जितनी आज है। बड़े-बड़े वादे किए थे बीजेपी ने लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। ये अग्नीवीर जैसी योजना लाए- जिससे बच्चों की आशाएं टूट गईं। देश में हर जगह पेपर लीक हो रहे हैं। महंगाई की यह परिस्थति है कि चुनाव आने लगा तो दो महीने पहले गैस सिलेंडर सस्ता कर दिया। लेकिन इतने सालों से इन्होंने क्या किया?

प्रियंका गांधी ने भाजपा और मोदी सरकार पर तीखे प्रहार किए।
1/4
प्रियंका गांधी ने भाजपा और मोदी सरकार पर तीखे प्रहार किए।
2/4
प्रियंका गांधी ने भाजपा और मोदी सरकार पर तीखे प्रहार किए।
3/4
प्रियंका गांधी ने भाजपा और मोदी सरकार पर तीखे प्रहार किए।
4/4

राजस्थान में पार्टी के घोषणा पत्र को लॉन्च करने के लिए जयपुर में कांग्रेस की बड़ी सभा हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता जयपुर आए हैं। सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा और मोदी सरकार पर तीखे प्रहार किए। प्रियंका गांधी ने कहा- कांग्रेस का घोषणा पत्र एक सूची नहीं है, यह संघर्ष की आवाज है। आज देश की परिस्थितियां क्या है आप सब अच्छी तरह जानते हैं। 


45 सालों में इतनी बेरोजगारी नहीं रही जितनी आज है। बड़े-बड़े वादे किए थे बीजेपी ने लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। ये अग्नीवीर जैसी योजना लाए- जिससे बच्चों की आशाएं टूट गईं। देश में हर जगह पेपर लीक हो रहे हैं। महंगाई की यह परिस्थति है कि चुनाव आने लगा तो दो महीने पहले गैस सिलेंडर सस्ता कर दिया। लेकिन इतने सालों से इन्होंने क्या किया?


प्रियंका गांधी ने भाजपा और मोदी सरकार पर तीखे प्रहार किए।प्रियंका गांधी ने कहा- किसानों की क्या परिस्थिति है। किसान सड़क पर आंदोलन करता है, पीएम उनकी सुनवाई नहीं करते। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। कमाई में रुकावट और महंगाई, बेरोजगारी बढती जा रही है। इनके बारे में मीडिया आपको कुछ नहीं बताता है। भाजपा के राजस्थान में आते ही चिरंजीवी स्कीम बंद हो गई। क्या इसके बारे में आपको जानकारी मिलती है। 


गरीब के लिए आगे का कोई रास्ता नहीं है। पूंजीपतियों के हजारों करोड़ के लोन माफ हो जाते हैं, लेकिन किसान 10 हजार के लोन के लिए आतमहत्या कर लेता है। असलियत क्या है इसको पहचानने का अब समय आ गया है। आपको सिर्फ यह सुनाई देता है कि 400 पार, सिर्फ यह दिख रहा है कि मोदीजी कहां भ्रमण कर रहे हैं। जितनी भी बड़ी स्कीमें बनी हैं वह सब उद्योगपतियों के लिए बनी है। जब हम न्याय की बात करते हैं तो हम यह पहचान कर कह रहे हैं कि आपके जीवन में अन्याय हो रहा है। कमजोर, मजदूर और गरीब की कोई सुनवाई नहीं है।


प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी एक खोखले संसार में रह रहे हैं। बड़ी-बड़ी इवेंटबाजी दिखाई जाती है सिर्फ सच्चाई छुपाने के लिए। आज पूरे विपक्ष पर हमला हो रहा है। दो-दो मुख्यमंत्री जेल में हैं। कहते हैं भ्रष्टाचार पर हमला हो रहा है और भ्रष्टारियों को अपनी पार्टियों में ले रहे हैं। आज जो आप वोट डालने जा रहे हैं, वह देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए जा रहा है।


जनता से किए यह वादे
प्रियंका गांधी ने कहा- आज यह नौबत आ गई है कि जनता को ईवीएम पर भी भरोसा नहीं रह गया है। इन सब परिस्थतियों के बीच हमारा जो न्याय पत्र है उसे हम पूरा करके दिखाएंगे। इसका प्रमाण यह है कि हमने राजस्थान में भी अपना घोषणा पत्र पूरा करके दिखाया। 


स्थाई कृषि आयोग ऋण बनेगा। फसलों का नुकसान होने पर 30 दिन में पैसा बैंक खाते में जमा होगा। कृषि में जितने भी उपकरण इस्तेमाल होते हैं उन्हें जीएसटी से मुक्त किया जाएगा। हर परिवार में पहली नौकरी पक्की और स्नातक पास को पक्की नौकरी मिलेगी। पेपर लीक के लिए नया कानून बनाया जाएगा, जो ऐसे काम करवाएंगे उन पर सख्ती करेंगे। भर्ती के लिए कलेंडर बनाया जाएगा। गिग वर्कस को सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिले इसके लिए 5 हजार करोड़ का फंड बनेगा। महिलाओं को सालाना एक लाख रुपए सरकार से मिलेगा। केंद्र में जो नई भर्तियां हैं उनमें से 50 प्रतिशत महिलाओं को दी जाएंगी। 

आज जयपुर, राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी और सीपीपी चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी के साथ कांग्रेस का ‘न्याय पत्र’ जारी किया। 


देश में आज चरम बेरोजगारी है। युवा पूरी तरह निराश हैं। पूरा देश महंगाई से परेशान है। भाजपा सरकार सिर्फ जनता का ध्यान भटकाती है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने अपने न्याय पत्र में जनता की परेशानियों का समाधान पेश किया है। यह चुनाव जनता का चुनाव है जिसे जनता अपने मुद्दों पर लड़ने जा रही है।


आशा-आंगबाड़ी वर्कस के लिए केंद्र का योगदान दोगुना होगा। दिवासियों के लिए वन अधिकार अधिनियम लागू किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन किए थे, उन्हें वापस लिया जाएगा। जहां आदिवासियों की आबादी ज्यादा है, उसे अनुसूचित क्षेत्र घोषित किया जाएगा। श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य की गारंटी दी जाएगी। शहरी क्षेत्रों के लिए रोजगार गारंटी का कानून लागू होगा।

advertisement

Comment:

+ Write Comment
advertisement

તમને આ પણ ગમશે:

સિનેમા-TV અને OTT

ગુજરાતી ફિલ્મ રીવ્યુ: 'કારખાનું' જે હોરર અને કોમેડીનું અનોખું મિશ્રણ છે અને ગુજરાતી સિનેમાની ક્રિએટીવીટી, વિવિધતા અને સમૃદ્ધિને દર્શાવે છે

ગુજરાત, કલા અને સંસ્કૃતિ

પીંછી અને વોટર કલરથી કાગળ પર કંડારાયું 'બ્લુ સિટી': છેલ્લા ૩ વર્ષની મહેનત અને ૫૧ અદભુત ચિત્રોનું અમદાવાદમાં ભવ્ય પ્રદર્શન

તમને આ પણ ગમશે:

સિનેમા-TV અને OTT

ગુજરાતી ફિલ્મ રીવ્યુ: 'કારખાનું' જે હોરર અને કોમેડીનું અનોખું મિશ્રણ છે અને ગુજરાતી સિનેમાની ક્રિએટીવીટી, વિવિધતા અને સમૃદ્ધિને દર્શાવે છે

ગુજરાત, કલા અને સંસ્કૃતિ

પીંછી અને વોટર કલરથી કાગળ પર કંડારાયું 'બ્લુ સિટી': છેલ્લા ૩ વર્ષની મહેનત અને ૫૧ અદભુત ચિત્રોનું અમદાવાદમાં ભવ્ય પ્રદર્શન

બ્રેકિંગ ન્યૂઝ, ભારત, રાજનૈતિક

મોદી મેજીકે મમતાના સૂપડા સાફ કરી દીધા ,પશ્ચિમ બંગાળમાં તૃણમૂલ કોંગ્રેસના ૧૫ વર્ષના શાસનના યુગનો અંત.

બ્રેકિંગ ન્યૂઝ, ગુજરાત

ગુજરાતના ત્રણ તાલુકામાં ભર ઉનાળે વરસાદ પડ્યો હતો. સવારના પહોરમાં જ 1 ઇંચ સુધી વરસાદ ખાબક્યો.