સમાચાર સારાંશ: प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि लोगों को 12 बजे दोपहर से 4 बजे शाम तक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है, क्योंकि यही समय सबसे ज्यादा गर्म होता है और हीट स्ट्रोक की आशंका सबसे अधिक रहती
उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी और लू का प्रकोप IMD भीषण लू (Heat Wave) चलने की चेतावनी दी , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए
Uttrpradesh Heat Wave : उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी और लू का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भीषण लू (Heat Wave) चलने की चेतावनी दी है. इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रदेशवासियों को हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय बताए जाएं और उन्हें समय रहते सतर्क किया जाए.मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की है, जिसमें आमजन को लू से बचाव के सरल और जरूरी उपाय बताए गए हैं.
प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि लोगों को 12 बजे दोपहर से 4 बजे शाम तक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है, क्योंकि यही समय सबसे ज्यादा गर्म होता है और हीट स्ट्रोक की आशंका सबसे अधिक रहती है.स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार, बाहर निकलते वक्त सिर और शरीर को ढककर रखें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, छाता, चश्मा और पानी की बोतल साथ रखें. घर में पर्दे या शेड का इंतजाम करें ताकि धूप सीधे अंदर न आए. लगातार पानी, शिकंजी, नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ लेते रहें.
Recorded Maximum Temperature at 1730 Hrs IST of 17th May 2025 #IMD #Weatherupdate #mausam #Heatwave #Temperature #MaximumTemperature #Rajasthan #UttarPradesh #madhyapradesh #Jharkhand #haryana @moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/Q6y6jAbL8w
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 17, 2025
खास हिदायत बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए दी गई है. उन्हें गर्मी में अकेला न छोड़ें. धूप में खड़ी गाड़ियों में बच्चों या जानवरों को बिल्कुल न छोड़ें. खाली पेट, बासी खाना या अत्यधिक प्रोटीन वाला भोजन न करें. शराब, चाय, कॉफी जैसे गर्म या डिहाइड्रेट करने वाले पेय पदार्थों से बचें.
अगर किसी व्यक्ति को सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, मांसपेशियों में कमजोरी, लाल और सूखी त्वचा या शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो जाए, तो तुरंत उसे छांव में ले जाएं, ठंडा पानी पिलाएं और डॉक्टर को बुलाएं या एम्बुलेंस नंबर 108 पर कॉल करें.
તમને આ પણ ગમશે:


તમને આ પણ ગમશે:



