સમાચાર સારાંશ: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने कोर्ट में शनिवार को पेश किया गया जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस ज्योति से पूछताछ करेगी जिसमें कई खुलासे होने की संभावना है।
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं।
ट्रैवल विद जो के नाम से यूट्यूब पर ज्योति ने चैनल बनाया है। इसमें देश-विदेश के स्थानों पर यात्रा से जुड़े संस्मरण और स्थान विशेष की जानकारियां साझा की गई हैं।ज्योति के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर व्यूज भी काफी आते हैं। ज्योति की वीडियो में पाकिस्तान से जुड़े वीडियो भी हैं।
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने कोर्ट में शनिवार को पेश किया गया जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस ज्योति से पूछताछ करेगी जिसमें कई खुलासे होने की संभावना है। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं।
पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश और भारतीय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की मुलाकात का ये Video देखिए...
— Sachin Gupta (@Sachingupta) May 17, 2025
सबसे पहले पंजाब में 2 जासूस पकड़े गए। खुलासा हुआ कि ये दोनों पाकिस्तान दूतावास में तैनात अधिकारी दानिश से जुड़े हुए थे। इसके बाद भारत सरकार ने दानिश को भारत छोड़ने का आदेश… pic.twitter.com/yNAJfsXMYy
इसके अलावा ज्योति ने हाल में ही हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया वाले वीडियो भी बनाकर अपलोड किए थे।इसमें पाकिस्तान से आए हुए लोगों से बातचीत की वीडियो भी है। इसके अलावा ज्योति ने कश्मीर टूअर पर भी वीडियो बनाए हुए हैं जिसमें सेना के लोगों को भी फिल्माया गया है।
सीआईए के मुताबिक ज्योति अपने पाकिस्तान से जुड़े वीडियो में वहां के सकारात्मक पहलुओं को दर्शाती थीं, जिनमें पाकिस्तान के प्रति इनका रुझान साफ तौर पर देखने को मिलता है।हिसार पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसमें यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा तथा उसके पांच साथी शामिल हैं। ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया है। ज्योति ट्रैवल विद जो नाम से अपना यू ट्यूब चैनल चलाती है।
તમને આ પણ ગમશે:


તમને આ પણ ગમશે:



